Tuesday, March 28

शो से पहले ऐसे दिखते थे जेठालाल, बबीता और शो के बाकी कलाकार, पहचान नहीं पाएंगे

September 23, 2021 3179

फेमस टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर घर में देखा जाता है। ये सीरियल 13 वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के सभी कलाकार लाजवाब है। सभी ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है। तारक मेहता शो के सभी स्टारकास्ट सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।

फैंस को आए दिन उनके बारे में नया-नया अपडेट मिलता रहता है। आज हम आपके लिए जेठालाल, बबीता सहित कई स्टारकास्ट की पुरानी फोटोज लेकर आए हैं। ये पुरानी फोटोज तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पहले की है। इन्हे देख कर आप नहीं पहचान पाएंगे।

जेठालाल (दिलीप जोशी)

jethalal before tmkoc-min

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिलीप जोशी जेठालाल का किरदार निभा रहे हैं। दिलीप ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में ‘कभी यह कभी वो’ से की थी। उन्होंने फिल्म ‘मैने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ में भी काम किया है।

बबीता (मुनमुन दत्ता)

munmun dutta before tmkoc-min

मुनमुन दत्ता शो की सबसे सुंदर अभिनेत्री है। मुनमुन सोशल मीडिया पर आए दिन अपने फोटोज और वीडियो के कारण सुर्खियों में रहती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘हम सब भारती’ से की थी। इस सीरियल में दिलीप जोशी भी उनके साथ थे

चंपकलाल (अमित भट्ट)

champaklal before tmkoc-min

तारक मेहता शो में चंपकलाल का रोल अमित भट्ट अदा कर रहे हैं। सीरियल में भले ही अमित दिलीप के पिता बने हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनसे उम्र में काफी छोटे हैं। अमित भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत शो ‘यस बॉस’ से की। बाद में कॉमेडी सीरियल ‘खिचड़ी’ में नजर आए।

दयाबेन(दिशा वकानी)

dayaben before tmkoc-min

दिशा वकानी ने शो में दया भाभी का किरदार निभाया था। हालांकि उन्होंने शो को छोड़ दिया है। फैंस जल्द उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। दिशा का पहला शो ‘खिचड़ी’ था।

पोपटलाल (श्याम पाठक)

popatlal before tmkoc-min

श्याम पाठक शो में पत्रकार पोपटलाल का किरदार निभा रहे हैं। श्याम ने करियर की शुरुआत ‘जस्सुबेन जयंतीलाल जोशी की जॉइंट फैमिली’ से की थी। वह एक चाइनीज फिल्म में भी काम कर चुके हैं।

Comment